
वक्त वक्त की बात होती है,
वक्त हम सबका बदलता है,
सर्दी, गर्मी, बरसात के बाद,
यही क्रम पुन: पुन: चलता है।
समय का इंतज़ार करना ज़रूरी है,
आनंद इंतज़ार करने में ही होता है,
बेसब्री में सब काम बिगड़ जाता है,
धैर्य व शांति से काम बन जाता है।
वृक्ष काटने के बाद नया रूप देता है,
अमावस्या का चाँद पूर्णिमा आने पर
पूरी कलाओं के साथ आसमान में
सितारों के बीच सुशोभित होता है।
इंसान को भी बुरे समय में धैर्य व
शान्ति से प्रतीक्षा करनी चाहिये,
अच्छा समय समय पर आता ही है,
हमें समय का इंतज़ार करना चाहिये।
आदित्य समय के साथ मकान
भी पुराना जैसा लगने लगता है,
रंग, रोगन, पेण्ट, पालिस करते
ही मकान नया जैसा लगता है।
डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ













