
- मुस्कुराने का हुनर
हर दर्द को हँसी में छिपाना पड़ता है,
हर आँसू को आँखों में सुखाना पड़ता है।
ज़िंदगी इतनी भी आसान नहीं होती जनाब,
यहाँ टूटकर भी महफ़िल सजाना पड़ता है। - मस्ती का राज
हमारी मस्ती को देखकर हैरान मत होना,
हमारे हिस्से के दर्द का हिसाब मत होना।
बड़ी मुश्किल से सीखा है बेफिक्र रहना,
हम पर हर बार हालात मेहरबान मत होना। - तजुर्बे
किताबों से कहाँ सीखे हैं ज़िंदगी के सबक,
कुछ अपने मिले, कुछ बेगाने मिले।
हँसते रहे हम हर महफ़िल में मगर,
तन्हाई में दर्द के कई अफ़साने मिले। - बेपरवाह अंदाज़
अब न शिकवा है, न कोई शिकायत रखते हैं,
हम अपने चेहरे पर मुस्कान की हिफ़ाज़त रखते हैं।
जिसने जो दिया, तजुर्बा समझकर रख लिया,
हम दिल में अब भी जीने की चाहत रखते हैं। 5. सबसे खास
दर्द से रिश्ता पुराना है हमारा,
मुस्कुराना भी तो बहाना है हमारा।
लोग पूछते हैं इतने खुश कैसे रहते हो,
उन्हें क्या पता, हर ज़ख्म छिपाना है हमारा।
उर्मिला तिवारी ‘अल्पज्ञ’
वासुदेवपुर देवरिया उत्तर प्रदेश













