Uncategorized
Trending

पणिहारिन

वो करके सोलह श्रृंगार,
पणिहारिन पाणी ने चाली।
पायल बाजे छम-छम,
गोरी घूँघट में शरमाली।

नागिन सी बलखाती कमर,
उसके माथे पर बिंदिया सोहे।
उसकी हिरणी जैसी चाल,
देख उसे सारा गाँव मोहे।।

सिर पर पानी रो घड़लो,
फिर भी लटके ना बाल।
एक हाथ कमर पर धरे,
दूजे से संभाले घूँघट जाल।।

ननदल संग वो बात करे,
मीठी-मीठी फिर मुस्काए।
तिरछी अंखियों से वार करे,
और खुद ही बहुत लजाए।।

घीरे-घीरे अपने पैर धरे,
जैसे धरती न दुख जाए।
पग-पग पर छोड़े निशान,
रेत पर कजरा बन जाए।।

कुएँ की जगत पर सहेलियाँ,
मिलकर ठिठोली खूब करे।
कोई कहे – “बड़ी देर लगा दी”,
कोई घड़ा भरने को झगड़े।।

कुछ ना बोले अपने मुख से,
बस आँखों से सब कह जाए।
उसके घड़े के पानी से,
पूरा घर परिवार नहाए।।

रेत का ये देश है प्यारा,
नित उसमें भी रस घोले।
पणिहारिन जब हंसती चले,
तो बंजर धरा का मन डोले।।


मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *