
(व्यंग्यात्मक काव्य रचना)
गुब्बारे हवा भरने पर फूल जाते हैं,
पहले क्या थे, यह भूल जाते हैं।
ज़रा-सी शोहरत क्या मिली,
अपने ही अपनों से कोसों दूर हो जाते हैं।
जिन्हें कल तक ज़मीन पर चलना न आता था,
आज वही आसमान को छूने लग जाते हैं।
खुद की औकात से बढ़कर जब मिलती है हैसियत,
तो कुछ लोग अपने संस्कार भूल जाते हैं।
जिन हाथों ने उठाकर मुकाम तक पहुँचाया,
उन्हीं हाथों को ये लोग भूल जाते हैं।
वक्त जब करवट बदलता है कभी, तो
बड़े-बड़े महल भी धूल हो जाते हैं।
हवा निकलते ही पता चलता है साहब,
कौन कितने पानी में, सब खुल जाते हैं।
न पद स्थायी है, न प्रतिष्ठा अमर है,
इंसान वही बड़ा है, जिसमें विनम्रता का असर है।
धर्मेंद्र कुमार राठौर ‘कलमकार’
व्याख्याता भौतिक विज्ञान
पीएम श्री राज उच्च मा. विद्या. झालावाड़
जिला झालावाड़ राजस्थान













