
आओ मिलकर दीप जलाएं
रिश्तों की मिसाल बनाएं
हम सब मिलकर दीपों की माला सजाएं
उमंग भरी खुशियों से दीपावली मनाएं
धनतेरस पर हम सब मिल कर बाजार जाएं
लक्ष्मी गणेश की मूर्ति घर ले आएं
चांदी के सिक्के से पूजन करें
आओ हर्षोल्लास से दीपावली मनाएं
द्वेष भावना को त्याग कर
दोस्ती का नया रिश्ता कायम करें
कर दें सारे जग को रोशन
कहीं ना हो अब अंधियारा
चलो हम सब दीपावली मनाएं
आओ प्यार से रूठे को हम मनाएं
मिठाइयों से प्यार की मिठास बढ़ाएं
भाईचारे की भावना को बढ़ाएं
ऐसे ही कायम रहे हम सब का प्यार
मिलजुल कर बैठे खुशियां एक हजार
डॉ मीना कुमारी परिहार













