
दीपोत्सव का दिन प्रथम,पांच दिवस त्यौहार।
शुभ धनतेरस आज है , हो धन की बौछार।।
दीपोत्सव का दिन प्रथम, जोश उमंगबयार।
धनपति अब किरपा करें,भरे रहें भंडार।।
टिम – टिम करते दीप यह, देते हैं संदेश।
आपस में मिलकर रहें,करना नहीं कलेश।।
सुखद रहे दीपावली, झिल – मिल जलते दीप।
मन से मन मिलते रहें,जैसे मोती – सीप।।
डॉ. नवनीता दुबे नूपुर













