
आज तन्हा हूँ तो क्या हुआ, कल मेरा भी नाम आएगा,
मेरी ख़ामोश मेहनत का भी पैग़ाम आएगा।
एक दिन मंज़र भी आएगा, सैलाब भी आएगा,
मेरे पीछे देखना, एकदिन कारवाँ भी आएगा।
अभी तो राहो में काँटे बहुत हैं, अँधेरे भी बहुत हैं,
मेरे हिस्से में भी इक दिन आफ़ताब आएगा।
आज जो हँसते हैं मेरी कोशिशों की उड़ान पर,
कल उन्हीं की ज़ुबाँ पर मेरा ही नाम आएगा।
मैंने मिट्टी में दबाकर ख़्वाब बोए हैं बहुत,
देखना, इस मिट्टी से भी गुलिस्तान आएगा।
न झुकूँगा आँधियों में, न थकूँगा मुश्किलों से,
मेरे हौसले के आगे एक दिन हर तूफ़ान झुक जाएगा।
न मंज़िल की तमन्ना है, न शोहरत की हवस है,
मेरे कर्मों से ही मेरा परिचय बन जाएगा।
मक़ता :
‘धर्मेंद्र’ आज अकेला हूं तो अकेला ही रहने दो ,
किसी न किसी दिन तो मेरे अल्फाजों के पीछे पूरा ज़माना आएगा।।
धर्मेंद्र कुमार राठौर
व्याख्याता भौतिक विज्ञान
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालावाड़ पुराना भवन
झालावाड़ राजस्थान













