
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी आई, लेकर शुभ संदेश।
नरकासुर के अंत से, हर्षित हुआ समस्त देश॥
सोलह सहस्र कन्याएँ रोईं, सुनकर उनकी पुकार।
कृष्ण-सत्यभामा ने जाकर, किया सभी का उद्धार॥
सत्यभामा रण में उतरीं, लेकर शौर्य अपार।
नरकासुर का अंत हुआ, मिट गया अत्याचार॥
मुक्त हुईं सब बंदी कन्याएँ, लौटी उनके प्राण।
न्याय धर्म की विजय हुई, जग ने किया बखान॥
यमदेव की पूजा करके, दीप जलाते लोग।
दीर्घायु की कामना करते, मिटते मन के रोग॥
संध्या में यमदीप जलाकर, करते शुभ आह्वान।
अकाल मृत्यु भय दूर हो, मिले सभी को त्राण॥
घर-आँगन में दीप सजाकर, करते लक्ष्मी ध्यान।
गणपति संग माँ लक्ष्मी का, करते सब गुणगान॥
अंधकार को दूर भगाकर, प्रेम जगाएँ आज।
नरक चतुर्दशी पर्व सिखाए, शुभ कर्मों का राज॥
डॉ. सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’
मुजफ्फरपुर, बिहार













