Uncategorized
Trending

दीपावली


विधा- काव्य

रोशनी की एक पावन नुमाईश है
खिलखिलाते मन की एक ख्वाहिश है
झिलमिलाते प्रकाश की पैबन्द जीने की एक फ़रमाइश है
दीपावली ईश्वरीय परम्पराओं की एक अनुपम रवाइश है

माँ लक्ष्मी का पूजन है
दीपों की रोशनी का सृजन है
आतिशबाज़ी का चलन है
घर की साज सज्जा का प्रचलन है
भव्य दीपावली रोशनी के आनंद से सराबोर एक जलसे की नुमाईश है
दीपावली ईश्वरीय परम्पराओं की एक अनुपम रवाइश है

पकवानो की खुशबू से सराबोर हर आशियाना है
नये वस्त्रों से सजा हर जग भी महकाना है
मिलने और मोहब्बत के पैगाम का एक तसव्वूर पैमाना है
हर वक़्त दीपावली का एक दिलचस्प आशनाई है
दीपावली ईश्वरीय परम्पराओं की एक अनुपम रवाइश है

मानवता की मिलनेवाली एक जोड़ बेमिसाल है
अमन भाईचारे की जिन्दा एक मिसाल है
प्यार से प्यारी दीवाली पर्व नही उत्सव बेमिसाल है
हर मुरादें पूरी हो दीवाली पर ये ही एक ख्वाहिश है
दीपावली ईश्वरीय परम्पराओं की एक अनुपम रवाइश है

धन्यवाद

स्वरचित एवं मौलिक
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *