Uncategorized
Trending

आओ स्नेहिल दीप जलाएँ।

आओ स्नेहिल दीप जलाएँ, दीपों का त्योहार।
प्रेम भाव हो सबके मन में, मिले खुशी अंबार।।

सजी झालरें हैं घर -घर में सब हैं मद में चूर।
दीनों के घर क्यों तम फैला, खुशियाँ क्यों है दूर।।
दीप आस का सभी जलाओ, हो सुख की भरमार।
आओ स्नेहिल दीप जलाएँ, दीपों का त्योहार।।

बनें दीन की दीपक
बाती, मिले सभी को राह।
ज्योति दीप की करती टिमटिम, वही मिटाए आह।।
रात अमावस की काली है, चाँद नहीं गुलजार।
आओ स्नेहिल दीप जलाएँ, दीपों का त्योहार।।

खिल जाए उनका अंतर्मन, मिले खुशी भरपूर।
दीपक बाती मिल कर जलते, चमके मुख पर नूर।।
एक प्रेम प्रतीक का दीया, रख दो उनके द्वार।
आओ स्नेहिल दीप जलाएँ, दीपों का त्योहार।।
अंजलि किशोर”कृति”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *