Uncategorized
Trending

बिना पटाखों की दिवाली: खुशियाँ, उल्लास और पर्यावरण

बिना पटाखों की दिवाली न केवल पर्यावरण की रक्षा करती है, बल्कि उत्सव के असली स्वरूप – रोशनी, प्रेम और मेल-मिलाप को भी सुरक्षित रखती है।

बिना पटाखों की दिवाली मनाने के बेहतरीन तरीके

मिट्टी के दीये जलाएं: सिंथेटिक या प्लास्टिक की लाइटों की जगह पारंपरिक मिट्टी के दीयों का उपयोग करें, जिससे स्थानीय कुम्हारों को भी रोजगार मिलता है।

फूलों और प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाएं: रासायनिक रंगों या प्लास्टिक के सामान की बजाय फूलों की पंखुड़ियों और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें।

घर की प्राकृतिक सजावट:
प्लास्टिक और नॉन-बायोडिग्रेडेबल सामग्री के बजाय कागज, जूट, कपड़े और ताजे पौधों से घर सजाएं।

मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान:
घर की बनी शुद्ध मिठाइयाँ, सूखे मेवे, या पौधे और हस्तनिर्मित मोमबत्तियाँ उपहार में दें।

संगीत और सामूहिक उल्लास:
तेज आवाज वाले पटाखों के शोर से बेजुबान जानवरों को घबराहट होती है; इसलिए संगीत, पारिवारिक खेलों और रोशनी से खुशियाँ मनाएँ।

इस प्रकार बिना पटाखों की दिवाली मनाने से जहाँ एक ओर खुशियाँ और उल्लास बनाये रखा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर हम पर्यावरण संरक्षण के साथ बेज़ुबान जानवरों को भी इस ख़ुशी में शामिल कर सकते हैं। साथ ही साथ ग़रीब कामगारों को भी उनके त्योहार मनाने में मदद कर सकते हैं, और धन की बचत भी कर सकते हैं।

डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *