
विधा – काव्य
सभी आत्मीय जनों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ दीपावली का पावन त्यौहार है
माँ लक्ष्मी की महिमा है जीवन मे खुशियाँ अपार है
चऊं ओर ही एक नया हर्शौल्लास है
प्रगतिपथ पर माँ नारायणी का आशीर्वाद हो ऐसी आस है
दीपों की रोशनी से रोशन सारा ही संसार है
घर आंगन मे बरसता अपनों का प्यार है
बम फटाखों से मनता दीपों का त्यौहार है
पकवानों की खुशबुओं पर अरमाँ सारे निसार है
नवीन वस्त्रों से सुसज्जित चहकती घर की हर जान है
रंग रोगन पताई से आवर्णित आशियाने की शान है
ऐसा मेरा दीपावली पर्व है जो हमारी शान है
ये हमारी सनातनी संस्कृति है जिस पर हमे अभिमान है।
स्वरचित एवं मौलिक
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र












