Uncategorized
Trending

एक दिन तुम मेरे पास होगे…

एक दिन ऐसा आएगा, जब तुम्हें देखने के लिए
न मीलों का सफ़र तय करना होगा, न वक़्त का इंतज़ार।

आधी रात को जब नींद अचानक टूटेगी,
तो तुम्हें ख़ुद के पास सोता हुआ पाऊँगा।
तुम नींद में मेरा कंबल खींच लेना,
और मैं हर बार की तरह अपना दिल तुम्हारे नाम कर दूँगा।

फिर रातें स्क्रीन पर गुडनाइट कहते हुए नहीं गुज़रेंगी,
न सुबह आँख खुलते ही तुम्हारी कमी सताएगी।
एक ही कमरे की ख़ामोशी में हम साथ होंगे,
और छोटी-छोटी बातें हमारी दुनिया बन जाएँगी।

कभी तुम्हारे साथ चाय की सुबह होगी,
तो कभी बिना किसी वजह के साथ बिताई शाम।
तब समझ आएगा कि ख़ुशियाँ हमेशा बड़ी नहीं होतीं,
कभी किसी अपने का पास होना ही पूरी ज़िंदगी होता है।

तब तक इस दूरी को सिर्फ़ फ़ासला समझना,
मेरी मोहब्बत की कोई सीमा नहीं।
ये मीलों का सफ़र हमारे मिलने को टाल सकता है,
मगर तुम्हें चाहने का मेरा सिलसिला नहीं।
के वी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *