Uncategorized
Trending

शहर धुएँ में नहाया हुआ है…

शहर धुएँ में नहाया हुआ है…
आसमान में बादल छाए हुए हैं,
शहर में न जाने कहाँ से इतने धुएँ आए हुए हैं।
कल तक तो सब कुछ साफ़-साफ़ था यहाँ,
अचानक आज ये कैसे मंज़र छाए हुए हैं।
गला जैसे किसी ने दबोच रखा है,
साँसों पर भी जैसे पहरे बिठाए हुए हैं।
हवा में ज़हर है, फ़िज़ा में बेचैनी है,
ये कैसे हालात शहर में बनाए हुए हैं।
न जाने किसकी लापरवाही का नतीजा है,
जो अपने ही शहर को धुएँ में नहलाए हुए हैं।
— आर. एस. लॉस्टम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *