Uncategorized
Trending

भाई-बहन के प्रेम

विषय- भाई दूज
विधा- कविता

भाई दूज – भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व
भाई दूज का पर्व निराला, खुशियों का उपहार है,
भाई-बहन के पावन रिश्ते का सुंदर त्योहार है।
बहना सजकर थाल सजाती, दीपक उसमें जलता है,
भाई के माथे तिलक लगाकर, प्रेम हृदय में पलता है।
रोली, अक्षत, दीप की ज्योति, मंगल गीत सुनाती है,
बहना अपने भाई के जीवन में खुशियाँ खूब मनाती है।
भाई देता बहना को वचन, हर संकट में साथ निभाऊँगा,
तेरी खुशियों की खातिर बहना, हर संभव प्रयास करूँगा।
बचपन की वे मीठी यादें, आँगन में मुस्काती हैं,
रूठना-मनाना और शरारतें, फिर से याद दिलाती हैं।
नहीं किसी धन-दौलत से बढ़कर, यह रिश्ता अनमोल है,
भाई-बहन के प्रेम में छिपा, अपनापन अनमोल है।
सुख-दुःख में जो साथ निभाए, ऐसा रिश्ता प्यारा है,
भाई दूज का पर्व प्रेम का, सबसे सुंदर नज़ारा है।
ईश्वर से बस यही प्रार्थना, हर घर में खुशहाली हो,
भाई-बहन के प्रेम की डोरी, जीवन भर निराली हो।
प्रेम, विश्वास और समर्पण का, यह संदेश सुनाता है,
भाई दूज का पावन पर्व, रिश्तों को महकाता है।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ।

रचनाकार – नंदकिशोर गौतम
माध्यमिक शिक्षक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकौड़ी
विकासखंड – कुरई, जिला – सिवनी
मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *