
विधा- काव्य
आओं मनाएं पर्व दीपावली
करके मन मस्तिष्क को हर बुराई से खाली
पूजा ओर सौहार्द्र से प्रेम से करें तैयारी
लाया है ये पर्व पारिवारिक मिलन की खुशियाँ सारी
खील बताशे से करते पूजन माँ लक्ष्मी का करते धयान
कृपा बरसती माता की हर घर हर सन्तान
प्रेम ओर सौहार्द्र से करो सबका मान वर्धन
माफ करो गले मिलो भूलों सारे दुश्मन
मिट्टी के दीपक मिट्टी के बरतन से छोटे व्यापारी को सहेजो
दीपावली गरीब की भी है उनको भी प्यार भेजो
आओ मिलकर मिट्टी के दिए जलाएं
पटाखे चलायें बुजुर्गों का मान बनाये
छोटे बड़े सभी को खुशियों से सराबोर करायें
ऐसे दीपों का पर्व महापर्व दीपावली मनाएं।
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र












