Uncategorized
Trending

शीर्षक गोवर्धन लीला

कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन उठाया,
पल भर में देवराज का अहंकार घटाया।
बरसाया जब इंद्र ने घनाघोर मूसलाधार पानी,
तब गिरधर कृष्ण ने रची एक अद्भुत लीला पुरानी।

कृष्ण बोले –यह पर्वत तो -वन- जल जीवन का आधार है,
हे बृजवासियों तुम्हारा इससे गहरा सरोकार है।
पर्वत से नाता जोड़ो और श्रद्धा से करो इसकी पूजा,
संकट के इस घोर समय में, इसके समान नहीं कोई दूजा।

बृजवासियों के व्याकुल मन में अटूट विश्वास जगाया,
मूसलाधार बरसते पानी से पूरे ब्रज के जन जीवन को बचाया।

गोवर्धन ही जीवन हमारा, गोवर्धन ही अब एकमात्र सहारा,
लीलाधारी कृष्ण ने अपनी लीला से सबको घोर संकट से उबारा।



कवि ईश्वर चंद्र सिंह
जमशेदपुर
झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *