Uncategorized
Trending

भाई -बहन के अटूट प्यार का त्यौहार है भाई -दूज

“भाई बहन के प्यार का
है गवाह,भाई दूज का त्यौहार”
दुनिया भर में भाई दूज का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह एक भाई बहन का महत्वपूर्ण त्यौहार है।भाई बहन का रिश्ता प्रेम और पवित्रता का होता है, जो यह पर्व संसार भर में सभी लोग मनाते हैं।
इस त्यौहार में बहन अपने भाई के लिए व्रत रखती है एवं पूजा करती है।
भाई -बहन एक दूसरे के प्रेम और ध्यान की भावना रखते हैं। इसी प्रेम को दर्शाने के लिए भाई- दूज जैसा पर्व मनाया जाता है। बहन यम और यमुना
की प्रतिमा गोबर से बनाकर गोधन कुटती है, बहन ऐसा इसलिए करती है क्योंकि उसके भाई दीर्घायु हो सके एवं उन दोनों के बीच में प्यार सदैव बना रहे।
“बहनें करती भाइयों का इंतजार
सजा करके पूजा की थाल
कुमकुम और चावल लगाकर
मनायें भाई -दूज का त्यौहार
इस दिन बहन अपने भाई के कल्याण एवं आयु में वृद्धि के लिए करती हैं और इस व्रत को बहन बड़े ही प्रेम भाव से एवं निःस्वार्थ मन से करती है ताकि उनके भाई अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सके एवं उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो सके। वहीं भाई भी अपनी बहन के लिए भगवान से प्रार्थना करता है कि उसकी बहन हमेशा खुशहाल रहे, उसके जीवन में कोई भी कष्ट ना आए जैसे आमतौर पर तो भाई एवं बहन के बीच प्रेम को बढ़ाने के लिए कई त्योहार हैं। लेकिन उनमें से भाई दूज का त्यौहार एक बहुत ही अनोखा त्यौहार है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में कोई भी त्यौहार हो उसको लेकर कोई ना कोई कथा अवश्य होती है, इसी प्रकार भाई दूज त्योहार को लेकर भी एक प्रचलित कथा है, जिसमें भगवान श्री कृष्णा एवं उनकी बहन सुभद्रा का वर्णन है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्णा नरकासुर का वध करने के पश्चात वापस आ रहे थे और बंद करने के पश्चात वह अपनी बहन सुभद्रा से मिलने उसके घर चले गए। वहां पर उनकी बहन सुभद्रा श्री कृष्ण जी से मिलकर बहुत प्रसन्न हुई और उनका आदर सत्कार के साथ तिलक लगाया एवं उन्हें बड़े प्रेम भाव से भोजन भी कराया। तब से प्रत्येक वर्ष याद में इसी दिन भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है।
“बहन चाहे भाई का प्यार
नहीं चाहे मंहगे उपहार
रिश्ताअटूट रहे सदियों तक
मिले भाई को खुशियां अपार “
भाई -बहन का प्रेम सबसे अलग ही होता है। भाई बचपन से ही अपने बहन के प्रति चिंतित रहता है। भाई -दूज का पर्व और रक्षाबंधन का त्यौहार दोनों को एक ही महत्व दिया गया है।
“याद आता है अक्सर वो गुजरा हुआ जमाना
तेरी मीठी सी आवाज में भाई कहकर बुलाना
अब किससे छेड़छाड़ करूं
मेरी बहना तेरी बहुत याद आती है”

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *