Uncategorized
Trending

आज सूरज पश्चिम से उदय हुआ है

सुर नर मुनि सब ही की रीती।
स्वारथ लागि करहिं सब प्रीती॥

ईश्वर की उदारता है कि प्रतिदिन
छत्तीस लाख की प्राणवायु देता है,
और अगर यह प्राणवायु वह न दे,
तो संसार में जीवित कौन रहता है।

हमारी मान्यता है कि राजा भी,
तो ईश्वर का दूसरा रूप होता है,
ईश्वर संसार का पालनकर्ता है,
तो राजा प्रजा का पालनकर्ता है।

राजा तब तक राजा रह सक़ता है,
जब तक वो प्रजा का हित करता है,
जिस दिन वो प्रजा से मुँह मोड़ लेता है,
उस दिन उसे राजगद्दी छोड़ना पड़ता है।

ईश्वर भी जब तक संसार का पालक है,
तब तक ही उसको ईश्वर माना जाता है,
और अगर संसार ही नहीं रह जाएगा,
तब ईश्वर कहने को कौन रह जायगा।

यह सारा ब्रम्हाण्ड उसका है जिसने
स्वयं उसका उत्तरदायित्व लिया है,
यदि सूरज दिन का प्रकाश देता है,
तो निशि का तिमिर भी वही देता है।

“आज सूरज पश्चिम से उदय हुआ है”
यह उतना ही भ्रामक है जितना दिन में तारे,
कहावतें व मुहावरे समझने के लिये होते हैं,
अर्थ का अनर्थ लगाते हैं शब्दार्थ के सहारे।

आदित्य वाणी व विचार दोनो हमारे
मन व मस्तिष्क की ही उपज होते हैं,
इनका उपयोग व गुणवत्ता श्रेष्ठ है,
तो हम उतना ही प्रेम-सम्मान पाते हैं।

डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *