
जब खुशियो ने दी दस्तक,तब तुम ही नहिं रही
जब थे मेरे मुश्किल हालात,तब तुम संग मे रही
फिर अचानक ये बदलाव,तुम मे कैसे आ गई
कि,खुशियां छोड तुम,चले गई बिना कुछ कही ?
ये बातेँ अजीब लगने लगी है,मुझको अब भी
कि छोड जाने को मुझे,कुछ ऐसा ना था कभी
तेरे ही मन के मुताबिक हेतु,कठिन मेहनत मैने की
फिर ये अचानक तुझे सफलता मिलते ही,तोड़े मेरे रिश्ते सभी ।
एक पल को भी सोची नहिं कि,निज पति का योगदान
कि तेरे पढ़ाई हेतु,किये कितने ही संघर्ष और दिये है बलिदान
आज अच्छे पद जो मिले है तेरे,उसमे अकेले तु ही नही
तेरे पति को भी था,बहुत सारा खुशी और अभिमान ।
लेकिन तुम तो निज मेहनत को ही ,अकेले रही देखती
अपने पति को अब तुम शायद,बेवकूफ हो समझती
जाओ तुम अपनी दुनिया मे खुश रहो,यही है दुआ
लेकिन याद रखना मेरे बगैर,तुझे सफलता नही मिलती ।
चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड
कवि लेखक सह शिक्षक













