Uncategorized
Trending

इंद्रजीत कि लखन के हाथों वध और सुलोचना कि परीक्षा–

बहुत झकाया इंद्रजीत ने
लखन लाल को
इंदरजीत ने अंत समय
अब आया ।।

लखन लाल ने
इंद्रजीत का मस्तक हाथ
काट दिया मस्तक गिरा
रामादल में भुजा
सुलोचना ने सम्मुख पाया।।

देख भुजा सुलोचना
करने लगी विलाप
बोली कटी भुजा से यदि
इंदरजीत मेरे पति की
भुजा सत्य तुम हो
दे दो मुझे प्रमाण ।।

लिख दो कैसे हुआ
वध युद्ध का आंखों
देखा हाल कटी भुजा
इंद्रजीत कि लिखने लगी
युद्ध वध का स्वंय लड़ा
पल पल का भाव ।।

समझ गयी सुलोचना
नही रहा अब दुनियां में
उसका इंद्रजीत अटल
सुहाग भागी दौड़ी गयी
श्वसुर दसाशन के पास ।।

बोली मस्तक लेने जाओ
पिता श्री मेरे पति
इंद्रजीत का रामादल
सती मैं पति संग हो
जाऊंगी पाऊंगी एहिवात।।

कहा रावण ने सुन पुत्री
कल युद्ध भूमि में इंद्रजीत
मृत्यु प्रतिशोध में लाखो
सर कट जाएंगे।।

बोली सती सुलोचना
पिताश्री मुझे क्या मिल
जाएगा मेरा सुहाग इंद्रजीत
क्या फिर लौट पायेगा?

मुझे पति का मस्तक
रामादल से ला दो मैं
पति संग जल जाऊंगी
पति परमेश्वर बिन व्यर्थ
यह जीवन अब किस
ईश्वर से नेह लगाउंगी।।

दशानन ने रामादल
स्वंय जाने से किया इनकार
कहा सुलोचना तुम
स्वंय ही जाओ रामादल
पति मस्तक लाओ
मेरा जाना कहाँ उचित होगा।।

नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *