
विधा : पद्य
पिता होत हमारा पता ,
पिता छाया वृक्ष पत्ता ।
पिता पुत्र हेतु मारे पीत्त ,
या पिता हो कलकत्ता ।।
पिता रखे परिजन पत ,
पिता भी पिता के पुत्र ।
पिता ही हार का धागा ,
परिजन पुष्प बाॅंधे सुत्र ।।
पिता भी परिजन पति ,
पिता ही परिजन मति ।
पिता से परिजन उन्नत ,
पिता परिजन अवनति ।।
पिता परिजन के मूल हैं ,
बसता वसुंधरा के गोद ।
स्वयं रहता नीचे दबकर ,
न माने किसी को भार ।।
पिता होते परिजन पीत ,
पिता नहीं दारू को पीत ।
किसी हेतु पितृ खट्टे मीठे ,
पर पिता हैं सबके मीत ।।
शब्दार्थ : पत = लाज , पति = मालिक, मति = बुद्धि , मूल = जड़ , वसुंधरा = पृथ्वी , पीत = पुष्परागमणि , पुखराज , मूॅंगा , पीया हुआ ।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश ‘ दिव्य ‘
छपरा ( सारण )
बिहार ।











