Uncategorized
Trending

नाम जपो, किरत करो, वंड छको के संदेशवाहक नकुड़ के सुनील कुमार खुराना: बने द्वितीय रनर-अप

नकुड़ (सहारनपुर) – साहित्य और ज्ञान के क्षेत्र में नकुड़ का नाम एक बार फिर पूरे देश में रोशन हुआ है। प्रसिद्ध राष्ट्रीय संस्था सनशाइन ऑफ इंडिया द्वारा श्री गुरु नानक जयंती महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में नकुड़, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के सुप्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं आकाशवाणी कवि श्री सुनील कुमार खुराना ने अपने ज्ञान और प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए द्वितीय रनर-अप का गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।
संस्था द्वारा उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र में स्पष्ट रूप से अंकित है कि यह सम्मान उन्हें क्विज प्रतियोगिता में उनके महान ज्ञान और सराहनीय प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जा रहा है। संस्था की संस्थापिका श्रीमती रेखा हिसार एवं समन्वयक श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर कर उन्हें यह गौरव प्रदान किया।
श्री गुरु नानक देव जी का अमर संदेश – नाम जपो, किरत करो, वंड छको – इस पूरे महोत्सव की आत्मा रहा। इसी संदेश को श्री खुराना अपनी रचनाओं और अपने ज्ञान के माध्यम से निरंतर जन-जन तक पहुंचाते रहे हैं। उनकी रचनाओं में मानवता, समानता, भाईचारा, संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का भाव प्रमुखता से झलकता है। हाल ही में संविधान विषय पर लिखा गया उनका गीत भी लोगों में खूब सराहा जा रहा है।
इस उपलब्धि पर नकुड़ सहित पूरे सहारनपुर जनपद के साहित्यकारों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि श्री सुनील कुमार खुराना ने अपने सरल, सहज और जन-भाषा के गीतों और अपने ज्ञान से साहित्य को आम आदमी से जोड़ा है। वे मंचों, विद्यालयों और आकाशवाणी के माध्यम से लगातार समाज को जागरूक कर रहे हैं। श्री सुनील कुमार खुराना ने इस सम्मान के लिए सनशाइन ऑफ इंडिया की पूरी टीम, संस्थापिका श्रीमती रेखा हिसार और समन्वयक श्रीमती प्रतिभा शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि नकुड़ की माटी, सहारनपुर के साहित्य प्रेमियों और उनके सभी पाठकों-श्रोताओं का सम्मान है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे आगे भी गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए लेखन और ज्ञान-साधना करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *