
अब खुद के लिए जीना है,
किसी को मनाने के इरादे में नहीं हूँ।
मैंने सबको बहुत समझाया, अब खुद को समझाना है,
जो बोझ बन गए दिल पर, उन्हें अब उतारना है।
जिन्होंने हर बार मुझे ही गलत ठहराया,
उनसे अब कोई शिकवा, कोई हिसाब नहीं रखना है।
मैंने हर रिश्ते को दिल से निभाया था,
पर जिन्हें कदर ही न थी, उन्हें अब भुलाया है।
मैंने चुप रहकर भी बहुत कुछ सहा है,
अब खामोशी को ही अपना सहारा बनाया है।
अब किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना,
ना किसी के पीछे अब दौड़ के जाना है।
जो अपने होते हैं, वो छोड़ के नहीं जाते,
जो चले गए, उन्हें अब याद भी नहीं करना है।
इस दिल को अब थोड़ी शांति चाहिए,
झूठी हँसी और झूठे वादों से दूरी चाहिए।
इसलिए कह रहा हूँ साफ, अब कोई मौका मत देना,
मैं वैसे भी अब खुद के लिए जीने के इरादे में हूँ।
ना किसी से नाराज़गी रहेगी, ना किसी से प्यार की आस,
जो होगा मेरे लिए, बस वही होगा ख़ास।
के वी











