Uncategorized
Trending

नकुड़ के कवि सुनील कुमार खुराना को Sunshine of India ने किया सम्मानित

नकुड़ (सहारनपुर) – साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में नकुड़ का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। प्रसिद्ध संस्था सनशाइन ऑफ इंडिया द्वारा श्री गुरु नानक जयंती महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में नकुड़, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के सुप्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं आकाशवाणी कवि श्री सुनील कुमार खुराना को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें उनकी गरिमामयी उपस्थिति, ज्ञान, आशीर्वाद और अमूल्य सहभागिता के लिए प्रदान किया गया। संस्था की संस्थापिका श्रीमती रेखा हिसार एवं समन्वयक श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने सम्मान पत्र पर हस्ताक्षर कर उन्हें यह गौरव प्रदान किया। सम्मान पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि श्री खुराना की विद्वता, आशीर्वाद और सहभागिता ने इस उत्सव को वास्तव में सार्थक बना दिया। श्री गुरु नानक देव जी का संदेश – नाम जपो, किरत करो, वंड छको – इस पूरे महोत्सव की आत्मा रहा। इसी संदेश को श्री सुनील कुमार खुराना अपनी रचनाओं के माध्यम से निरंतर जन-जन तक पहुंचाते रहे हैं। उनकी रचनाओं में मानवता, समानता, भाईचारा, संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का भाव प्रमुखता से झलकता है। हाल ही में संविधान विषय पर लिखा गया उनका गीत भी लोगों में खूब सराहा जा रहा है।इस सम्मान पर नकुड़ सहित पूरे सहारनपुर जनपद के साहित्यकारों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि श्री सुनील कुमार खुराना ने अपने सरल, सहज और जन-भाषा के गीतों से साहित्य को आम आदमी से जोड़ा है। वे मंचों, विद्यालयों और आकाशवाणी के माध्यम से लगातार समाज को जागरूक कर रहे हैं।
श्री सुनील कुमार खुराना ने इस सम्मान के लिए सनशाइन ऑफ इंडिया की पूरी टीम, संस्थापिका श्रीमती रेखा हिसार और समन्वयक श्रीमती प्रतिभा शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि नकुड़ की माटी, सहारनपुर के साहित्य प्रेमियों और उनके सभी पाठकों-श्रोताओं का सम्मान है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे आगे भी गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए लेखन करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *