Uncategorized
Trending

साहित्यकार सुनील कुमार खुराना सहारनपुर का शोध: भविष्य के स्कूलों का स्वरूप

भविष्य का स्कूल: ज्ञान, तकनीक और मूल्य

भविष्य में स्कूल कैसे होंगे?
सृष्टि में परिवर्तन निरंतर होते रहते हैं अर्थात हम कह सकते हैं कि परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। बिना परिवर्तन के सृष्टि नहीं होती है। परिवर्तन ही सृष्टि का आधार है। प्राचीन काल से मानव सभ्यता के विकास हेतु शिक्षा के ढांचे में भी निरंतर बदलाव आता रहा है। इतिहास में ऐसा भी वर्णित है कि गुरुकुलों में वृक्षों के नीचे बालक पढ़ते थे। शिक्षा ने आज के आधुनिक युग में विद्यालय तक एक लंबा अपना सफर तय किया है। वर्तमान में शिक्षा में बहुत बदलाव होते जा रहे हैं। प्राचीन काल जैसी शिक्षा का स्तर नहीं रहा है। बल्कि यह हम यह कह सकते हैं कि अब शिक्षा का निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। आज हम 21वीं सदीं के मुहाने पर खड़े हैं। देश विदेश में अब शिक्षा का स्तर उच्च कोटि का होता जा रहा है। अब वर्तमान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोबोटिक और डिजिटल क्रांति जीवन के हर विषय को सुव्यवस्थित से परिभाषित कर रही है। भविष्य में स्कूल डिजिटल होंगे। जिसमें हमारे विद्यालयों के शिक्षक भी डिजिटल क्रांति को अपनाते हुए विद्यालय में शिक्षण कार्य करने का प्रयास करेंगे। भविष्य में स्कूल ईट-पत्थर से बनें चहारदीवारी युक्त प्रांगण के रूप में नहीं होंगे। अर्थात हम कह सकते हैं कि भविष्य के स्कूल ज्ञान, अत्याधुनिक तकनीकी और शाश्वत मानवीय मूल्यों की कला को सरोकार करने का निरन्तर प्रयास करेंगे।
भविष्य के स्कूली शिक्षक नवीन ज्ञान और कौशल युक्त
भविष्य के स्कूलों में शिक्षक भी अपना एक अहम किरदार निभाएंगे। भारत सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शिक्षकों को भी ट्रेनिंग के माध्यम से ज्ञान के नए-नए कौशल सिखाया जाए। जिससे की विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को नए-नए कौशल सीखाकर बच्चों का सर्वांगीण विकास करें। यहां मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि भारत सरकार के द्वारा ऑफलाइन और ऑनलाइन अनेक कोर्स समय-समय पर शिक्षकों को कराए जा रहे हैं और शिक्षक नए-नए कोर्स सीख कर बच्चों को नई-नई तकनीकी से बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ रहे हैं।
विद्यालय में ज्ञान के नवीन और मौलिक आयाम
भविष्य के स्कूलों में शिक्षक का बच्चों को ज्ञान के नवीन और मौलिक आयाम सिखाने पर फोकस रहेगा। भविष्य में ज्ञान के नवीन और मौलिक आयाम पूरी तरह से बदल जाएंगे। भविष्य में शिक्षा का क्षेत्र केवल किताबी ज्ञान को रटना या परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं होगा। भविष्य में ज्ञान का वास्तविक पैमाना बच्चों की रचनात्मकता आलोचनात्मक सोच और जटिल समस्याओं का समाधान करने की ओर इशारा करेगी। भविष्य में पाठ्यक्रम बहुत लचीला और भविष्य होगा विद्यालय में विद्यार्थी अपनी रुचि और जिज्ञासा प्राकृतिक क्षमता के अनुसार विश्व का स्वयं चयन सकेगा। भविष्य में स्कूल शिक्षा में अनुशासन आत्मक शिक्षा शोध और कौशल विकास पर अत्यधिक जोर दिया जाएगा। बच्चा विद्यालय में कौशल युग शिक्षा ग्रहण करके बदलते वैश्विक कैरियर परिदृश्य के लिए पूरी तरह तैयार और आत्मनिर्भर नागरिक बनेंगे।
भविष्य में तकनीकी युक्त शिक्षा
भविष्य के स्कूलों में बच्चों की सबसे मजबूत आधारशिला कौशलयुक्त होगी। भविष्य में ब्लैक बोर्ड,चाक भारी बस्तोंं के स्थान पर स्मार्ट स्क्रीन, टैबलेट, ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी ले लेंगे। हम भविष्य में कल्पना कर सकते हैं कि एक हिंदी का छात्र वर्णमाला युक्त किताब को छोड़कर वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से वर्णमाला को सीखने का प्रयास करेगा। एक कृषि विज्ञान का छात्र वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से किस को खेती करता हुआ देखेगा कि वह किसान किस प्रकार खेतों। में बीजों को बोकर एक सफल खेती करता हैं। भविष्य में बच्चों को बच्चों की बुद्धि के अनुसार कौशल सीखने का प्रयास किया जाएगा भविष्य में छात्रों को नई-नई तकनीकियों का ज्ञान भविष्य के स्कूलों में कराया जाएगा।
भविष्य के स्कूलों में मनवीय मूल्यों और संवेदनाओं की अनिवार्यता
तकनीकी मानव को फिर बुद्धि सूचना और भौतिक सुविधाएं तो दे सकती है लेकिन एक संवेदनशील नैतिक और जिम्मेदार इंसान केवल मानवीय मूल्य ही बनाते हैं यदि भविष्य के स्कूलों में केवल मशीनों कोडिंग रोबोटिक्स पर ध्यान केंद्रित किया गया तो समझ में भावनात्मक शून्यता और संवेदनशीलता अधिक बढ़ जाएगी. अर्थात हम कह सकते हैं कि भविष्य की शिक्षा में सहानुभूति, ईमानदारी, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता टीमवर्क मानसिक स्वास्थ्य जैसे मानवीय मूल्यों की नींव अत्यंत मजबूत रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षक बच्चों को केवल जानकारी देने वाले नहीं बनेंगे बल्कि ऐसे मार्गदर्शक और जीवन शिल्पी बनेंगें। जो बच्चोंं को सही और गलत का विवेक देगें। शिक्षक नवीन तकनीकियों से छात्रों में चरित्र निर्माण का कार्य करेंगे.

सुनील कुमार खुराना
नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *