Uncategorized
Trending

26/11 से पुलवामा तक – शहीदों को सलाम

26/11 की वो काली रात याद है,
मुंबई की गलियों में बारूद की बात याद है।
ताज होटल में आग लगी थी, पर हौसले नहीं टूटे थे,
हमारे जवानों ने दुश्मन को वहीं घुटनों पर ला दिया था।

फिर आया पुलवामा, 14 फरवरी की वो सुबह,
40 जवानों की शहादत, पूरा देश रो पड़ा था।
उनकी माँओं की आँखों में आँसू थे, पर गर्व भी था,
बेटा देश के लिए मरा है, यही उनका गर्व था।

एक जवान ने अपनी माँ को चिट्ठी लिखी थी,
माँ, अगर मैं न आऊँ तो रोना मत।
मैं तिरंगे में लिपटकर आऊँगा,
मेरी शहादत पर गर्व करना, सिर झुकाना मत।

हम भूल नहीं सकते उन वीरों को,
जिन्होंने हंसते-हंसते जान दे दी।
वो सो गए माँ की गोद में नहीं,
वो सो गए भारत माँ की गोद में।

दुश्मन समझता है, हमें डरा देगा,
बम से, गोली से, हमें मिटा देगा।
पर उसे पता नहीं, ये भारत है,
यहाँ हर घर से एक फौजी पैदा होता है।

आज भी उनकी विधवाओं की चूड़ियाँ बोलती हैं,
आज भी उनकी माँओं की आँखें रोती हैं।
पर वो कहती हैं, मेरा बेटा शहीद हुआ है,
मुझे गर्व है, मेरा बेटा देश के लिए जिया है।

हम कवि हैं, कलम से लड़ते हैं,
हम शहीदों की कहानी घर-घर कहते हैं।
जब तक सूरज-चाँद रहेगा,
शहीदों का नाम अमर रहेगा।

26/11 के शहीदों को सलाम,
पुलवामा के वीरों को सलाम।
जो देश के लिए मिट गए,
उन माँ के लालों को शत-शत प्रणाम।

अंतर्राष्ट्रीय
हास्य कवि व्यंग्यकार
अमन रंगेला “अमन” सनातनी*
सावनेर नागपुर महाराष्ट्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *