Uncategorized
Trending

अपेक्षाओं के कसौटी पर

सपने थे जो बड़े-बड़े, सब धरे के धरे रह गए,
मुद्दों के सब ‘मास्टरस्ट्रोक’ बस हवा में बह गए।

लव जिहाद, धर्मांतरण और ‘यूनिफ़ॉर्म’ की थी बात,
पर फ़ाइलों की अलमारी में सो गई हर सौगात।

​गौ-रक्षा, घुसपैठ और अतिक्रमण का था जो शोर,
लगता है वो ‘एजेंडा’ ही मुड़ गया किसी और ओर।

जनसंख्या की चिंता भी अब लग रही है पुरानी,
सवालों के बदले मिलती है बस ‘समय’ की कहानी।

​माँगा किसी ने? ‘यूजीसी’ का नया ही कोई विधान,
बिना पुकारे आ टपका, बन गया नया फरमान!

ब्याह की उम्र बढ़ा दी, बोले अब ज़रा समझो यार,
पर बाकी फैसलों में दिखा कुछ और ही व्यवहार।

​ठगों और अपराधियों पर दिखती है अजब नरमी,
और सरहद के रखवालों की सुविधाओं में भी कमी?

वाह रे नीति, वाह रे तर्क, क्या खूब किया कमाल,
लगता है ‘राष्ट्रवाद’ की भी बदल गई है चाल।

​हमने तो समझा था कि है ‘अपनी’ ही यह सरकार,
पर अब तो हर फैसले पर उठने लगी है पुकार।

कैसे मानें कि यह धारा सनातन-राष्ट्र की है,
जब हर उम्मीद यहाँ बस ‘इंतज़ार’ की क़िश्त सी है!

नरेन्द्र कुमार
बचरी (तापा), अखगाॅंव, संदेश, भोजपुर (आरा), बिहार-802352

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *