
विधा : पद्य
ईश का इशारा है ,
ईश नाम प्यारा है ,
ईश नहीं हारा है ,
कर्म ही हमारा है ।
विश्व का वृष्टि है ,
ईश्वर की दृष्टि है ,
जीव से निर्जीव ,
सब ईश- सृष्टि है ।
ईश को याद कर ,
नहीं तू विवाद कर ,
नहीं तू विषाद कर ,
न तू अवसाद कर ।
मन न उन्माद भर ,
मन न फसाद भर ,
तेरे वश कुछ नहीं ,
श्रम तू आबाद कर ।
ईश में तू आस कर ,
ईश में ही वास कर ,
ईश ने दिया जीवन ,
ईश पे विश्वास कर ।
सुख दुःख भाई है ,
जो पर्वत व खाई है ,
दुःख करुण चीत्कार ,
सुख ही शहनाई है ।
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।











