
रचनाकार सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश
मुझ पर जनता विश्वास करती,
इसलिए जनता मुझ पर मरती,
रक्षा करता सबकी मैं संविधान।
गरीब हो या अमीर सब मेरे बन्दे,
एक नज़र देखता हूं सबको वन्दे,
मैं हर मुश्किल में हूं सबकी जान।
जब करते लोग आपस में झगडे,
कभी नहीं पूरे होते कोर्ट में रगडे,
संधि कराकर बचाऊं उनका मान।
स्वच्छंदता करते धरा पर जो लोग,
जेल की हवा का करते हैं वे भोग,
बाद में आए उन्हे कानून का भान।
धरती पर जनता हो या कर्मचारी,
मनमानी करते हैं सभी लोग भारी,
भूल जाए मानव दानव बन विधान।
26 नवंबर का दिन है सबसे प्यारा,
भारत का स्वर्ण दिन सबका न्यारा,
यहीं है भारत का सच्चा परिधान।
समानता,स्वतंत्रता,बंधुता और,न्याय,
यह सब मूल है सब पथ इसके जाय,
सबके कष्टों का करता है यह निदान।
सब देशों का संविधान सच्चा ग्रंथ,
पढ़ाए पाठ मानवता का सच्चा पंथ,
अपने देशों का संविधान अभिमान।
वहशी संविधान की प्रतियां फाड़ते,
सरकार क्यों नहीं उन्हें जेल डालते,
संविधान हूं भारत देश की पहचान।
बन्दे खा लो तुम संविधान की कसम,
सबकी समस्या को करता हूं मैं भस्म,
तुम खुद हो जाना इस पर बलिदान।
सुनील कुमार खुराना
नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश भारत











