
प्रथम ‘मैक्समूलर देवनागरी अंतर्राष्ट्रीय सम्मान’ से डॉ हरिसिंह पाल सम्मानित होंगे।
साझा संसार फाउंडेशन टीम की बैठक 31 अगस्त को ऑनलाइन, साझा संसार फाऊण्डेशन के अध्यक्ष, रामा तक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नीदरलैंड्स से विश्वास दुबे, शिवांगी शुक्ला, मनीष पाण्डेय, आशीष कपूर, स्विट्जरलैंड से हर्षिता वाजपेयी, अमेरिका से विनीता तिवारी और भारत से राजेन्द्र शर्मा ने भाग लिया।
इस ऑनलाइन बैठक में देवनागरी लिपि के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय एवम् सर्वोत्तम योगदान के आधार पर, प्रथम ‘मैक्समूलर देवनागरी अंतर्राष्ट्रीय सम्मान’, दिए जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।
इस निर्णय के आधार पर, साझा संसार फाऊण्डेशन द्वारा प्रथम ‘मैक्समूलर देवनागरी अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान’ वर्ष 2025, नागरी लिपि परिषद दिल्ली के महामंत्री डॉ हरिसिंह पाल को प्रदान किये जाने की घोषणा की गई।