
18 राज्यों के सैकड़ों शिक्षाविदों की उपस्थिति में DPKHRC ट्रस्ट ने किया आयोजन
मलमपुझा (केरल), 03 अक्टूबर 2026। केरल राज्य के पलक्कड़ जिले स्थित SMSF हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर एवं उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह के दौरान इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटर्नशिप (i3) के वेब पोर्टल www.iiinternship.in का गणमान्य हस्तियों के हाथों दिव्य-भव्य शुभारंभ किया गया।
दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास द्वारा आयोजित इस बहुआयामी कार्यक्रम में देश के 18 राज्यों से शिक्षा जगत से जुड़े सैकड़ों विद्वानों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर i3 के वेब पोर्टल के शुभारंभ को इंटर्नशिप, कौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों के करियर उन्मुख विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटर्नशिप (i3), DPKHRC ट्रस्ट की एक इकाई है, जो उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और रोजगारोन्मुख कौशल से जोड़ने की दिशा में कार्यरत है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक संस्थानों को इंटर्नशिप और प्रशिक्षण संबंधी अवसरों से जोड़ने की पहल की गई है।
यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना, भारतीय सांस्कृतिक समन्वय और शैक्षिक विकास के उद्देश्यों को एक मंच पर लाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों की सहभागिता ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर संवाद, सहयोग और सांस्कृतिक एकता का प्रभावशाली मंच प्रदान किया।












