Uncategorized
Trending

हैदराबाद में त्रिभाषा सम्मेलन 10 जनवरी को आयोजित

    जबलपुर -    प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा व एस एच एम वी फाउंडेशन हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 26 को हैदराबाद में त्रिभाषा सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
      एस एच एम वी फाउंडेशन हैदराबाद के संस्थापक डॉ विजय कुमार के अनुसार त्रिभाषा सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई दिल्ली व अतिथि डॉ रावी नूतला शशिधर जी आमंत्रित हैं।
       त्रिभाषा सम्मेलन में तेलुगु वक्ता आचार्य कसी रेड्डी वेंकट रेड्डी जी पूर्व अध्यक्ष तेलुगू विभाग, उस्मानिया विश्वविद्यालय। संस्कृत वक्ता चिलकमर्री लक्ष्मीनाथ आचार्य जी विरमित उपन्यासक, अध्यक्ष - संस्कृत भारती ट्रस्ट, तेलंगाना। हिन्दी वक्ता गजेन्द्र पाठक जी सीनियर प्रोफेसर एवं अध्यक्ष - हिन्दी विभाग हैदराबाद विश्वविद्यालय होंगे।
      त्रिभाषा सम्मेलन पश्चात सम्मान समारोह व देश के विभिन्न प्रांतों से आए कवि कवयित्री रचनाकार साहित्यकार काव्य पाठ करेंगे।
    इस आयोजन में राकेश मणि त्रिपाठी देवरिया, उत्तर प्रदेश , डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम पडरोना कुशीनगर उत्तर प्रदेश, डॉ दुर्गेश नंदिनी हैदराबाद, देवनारायण शर्मा ग्राम+पोस्ट, चमरौआ, बाह (आगरा) उप्र , डॉ मिंटू शर्मा , असम गुवाहाटी, डॉ लाल सिंह किरार अध्यक्ष प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा, अनिल राही ग्वालियर मध्यप्रदेश, मेघा अग्रवाल नागपूर महाराष्ट्र, सोनिया नायडू दुर्ग छत्तीसगढ़, संत शरण श्रीवास्तव, जबलपुर, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर, दुर्वा दुर्गेश गोदावरी गोवा, महेश नारायण शर्मा टोंक राजस्थान, सरस्वती मल्लिक मधुबनी बिहार, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर, विनीता श्रीवास्तव जबलपुर, अन्नपूर्णा मालवीया (सुभाषिनी) प्रयागराज, डॉ.जयप्रकाश नागला  नांदेड़, कवि  वीरेंद्र पाठक गीतकार गजलकार हाथरसी, थानाभद लपसिरिकुल थाईलैण्ड, बसंती दीपशिखा हैदराबाद, रामवल्लभ गुप्त इंदौरी, डॉ शिवशरण श्रीवास्तव ' अमल'  बिलासपुर छत्तीसगढ़, सतीश पाण्डेय बिलासपुर छत्तीसगढ़, अंजलि तिवारी मिश्रा जगदलपुर बस्तर,  रामअवतार स्वामी उनियारा, जिला - टोंक, राजस्थान, संगीता श्रीवास्तव, शिवपुर वाराणसी, डा बालकृष्ण रामभाऊ महाजन नागपुर महाराष्ट्र, डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी नागपुर, सुनीता लुल्ला हैदराबाद, विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ' आदित्य' लखनऊ, राजेंद्र कुमार रुंगटा बिलासपुर वाले हैदराबाद, अजय पांडेय हैदराबाद, राजकुमारी रैकवार राज जबलपुर, एम. एस. राव हैदराबाद, डॉ गंगाधर वड़ोदे हैदराबाद, श्रीमती सरिता सुराणा हैदराबाद, नागेश्वर राव कमलेकर हैदराबाद, विश्वजीत सपन हैदराबाद, अंकित शुक्ला ' विशाल' हैदराबाद व श्री मन्नानारायणाचार्य हैदराबाद ने शामिल होने की सहमति प्रदान की है।
  कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बताया कि इस आयोजन में प्रदीप मिश्र अजनबी महासचिव प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा दिल्ली व राजवीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अम्बाह मुरैना विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *