Uncategorized
Trending

मकर संक्रांति

धिनक धिनक मन नाच उठा है
आया पर्व मकर संक्रांति का।
उपहार सभी को मिले प्रेम का,
मिट जाए तम भ्रांति का।

​छत पर देखो मची है हलचल,
उड़ती पतंगें छूती अंबर,
लाल, गुलाबी, नीली, पीली,
हवा में करती हैं ये दंगल।

​गुड़ और तिल की मिठास घुली है,
खुशियों की नई धूप खिली है,
काट के पेंच शोर मचाते,
टोली अपनों से आज मिली है।

​गंगा की पावन लहरें बुलातीं,
नई फसल की खुशबू आती,
सूरज की किरणों संग झूमों,
खुशियाँ घर-घर ये है लाती।

  रीना पटले शिक्षिका 

शास हाई स्कूल ऐरमा कुरई।
जिला-सिवनी मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *