
विधा- कविता
मेरे जीवन साथी,
ओ मेरे जीवन साथी,
साथ निभाना जीवन साथी,
मेरी हर सांस तुझसे है,
मेरी हर बात तुझसे है,
मेरा जीवन भी तुझसे है,
मेरा जलना भी तुझसे है,
ओ मेरे जीवन साथी,
ओ मेरे जीवन साथी,
तेरे बिन मैं न जिंदा हूँ,
तेरी कमी से शर्मिंदा हूँ,
तेरी ही छाँह में बीते,
मेरे बचपन के हर वो पल,
आखिर तुम ही हो हमारा कल,
जरा पूछो तो मुझसे अब,
मेरे साथी के बारे में सब,
अभी न कहा तो कहूंगा कब,
हमारे पेड़ ही तो हैं,
मेरे जीवन साथी,
जीवन में हर सांस तुम्ही से मेरे साथी,
ओ मेरे जीवन साथी,
पेड़ हमारे जीवन साथी l
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम (माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय
बकोड़ी, जिला- सिवनी (म. प्र.)













