Uncategorized
Trending

विश्व पृथ्वी दिवस।।

आज आओ यूं मिलकर हम,
विश्व पृथ्वी दिवस मनाते है।
धरा को प्रदुषण मुक्त करके,
उसे हरियाली चुनर ओढा़ते हैं।।

अति दोहन करके खनिजों का,
हससब यूंं प्रदुषण को बढाते है।
भविष्य की धरोहर नष्ट करके,
हम विनाश की गाथा लिखते है।।

पर्वत,पठार,मैदान बचाए,
पर्यटन स्थल इन्हे बनाए।
नदी,नालो को स्वच्छ रखे,
भू गर्भ जल दोहन कम करे।।

जगह जगह हम पेड़ लगाए,
पर्यावरण को मिलकर बचाए।
वन्यजीवोंं को आवास दिलाए,
मरूधरा मे हम हरियाली लाए।।

हमसब मिलकर यह प्रण करे,
जैविक खाद का उपयोग करे।
शुद्ध खाद्यान्न का उत्पादन करे,
हम मानवता की हिफा़जत करे।।


मुन्ना राम मेघवाल ।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *