
लोकतंत्र को मजबूत बनाने,
पंचायती राज को है अपनाया l
हर नागरिक को स्वतंत्र रहने का,
हमने अधिकार है इससे पाया ll
पंचायती राज में हम सब ने,
अपने सभी अधिकार है पाए l
अपनी जुम्मेदारी को खूब निभाकर,
कर्तव्यों को खूब निभाए ll
पंचायती राज को तीन भागो में बाट कर,
देश की कार्य व्यवस्था को सुद्रण बनाया l
पंचायती राज ने देश को,
विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर बढाया l
हम पंचों में पर्मेश्वर का दर्शन कर पाए,
पंचायती राज में रामराज्य का स्वरूप है पाए l
हम सबने जीवन जीने की कला,
पंचायती राज से है पाए ll
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
(माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी, जिला सिवनी (म. प्र.)













