Uncategorized
Trending

मजदूर

मजदूर हूँ मेहनत पर ही जीवन अपना बसर करता हूँ
हाथों की लकीरों को अपने ही दम से लिखता और मिटाता हूँ
कमाता हूँ खाता हूँ रात एक नीन्द सो जाता हूँ
मेहनत से ज़िन्दगी की एक नई इबारत लिख जाता हूँ
मेहनत को ही अपनी हाथ की लकीर समझता हूँ
मजदूर हूँ मेहनत पर ही जीवन अपना बसर करता हूँ

जीवन को आकार देना ही अपना मुकाम समझता हूँ
तसल्ली को पल्लू से बांधकर इत्मीनान की कसर रखता हूँ
जिन्दगी से कोई ना रंज रखता हूँ
किस्मत पर ना कोई यकीं रखता हूँ
मेहनत पर ही करम की कसर रखता हूँ
मजदूर हूँ मेहनत पर ही जीवन अपना बसर करता हूँ

सीधा हूँ इमानदार हूँ भगवान से डरता हूँ
प्रपंच कुछ नही आता सीधा रास्ता ही चलता हूँ
इमानदारी की नमक रोटी को प्रभु का प्रसाद समझता हूँ
अपने हुनर से दुनियाँ को सँवारता हूँ
फ़ौलाद अपनी भुजाओं से पत्थर को तराशता हूँ
कोई किसी से गिला नही तकदीर पर खुद की नज़र करता हूं
मजदूर हूँ मेहनत पर ही जीवन अपना बसर करता हूँ

जीवन के कठौर धरा ही मेरा बिचौना है
हल औज़ार ही मेरा खिलौना है
मेहनत के पसीने से उपजी फसल ही हमारा सोना है
मेहनतकश है नेमत पर ही जीवन फखर करता हूँ
मजदूर हूँ मेहनत पर ही जीवन अपना बसर करता हूँ

संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *