Uncategorized
Trending

जनगणना से जनकल्याण

भारत सरकार का सपना,
घर- घर की हो सबकी जनगणना।
सामाजिक जिम्मेदारी का है अभियान,
मेरा भारत बने महान।।1।।

डिजिटल गणना की है तैयारी,
काम करेंगे शिक्षक, सचिव व पटवारी।
जानकारी देंगे प्रशिक्षण अधिकारी,
चार्ज अधिकारी की है विशेष जिम्मेदारी।।2।।

प्रगणक व पर्यवेक्षक एचएलवी की करेंगे पूर्ण तैयारी,
मकान सूचीकरण ,नजरी नक्शा की तैयारी।

भवन, मकान व परिवार की जानकारी,
चौंतीस प्रश्न की गोपनीय जानकारी।।3।।

जनगणना के प्रथम चरण की जिम्मेदारी,
एचएलओ एप से जनकल्याण की तैयारी।
प्रगणक भरेंगे सभी जानकारी,
पर्यवेक्षक की नजर रहेगी भारी।।4।।

जनसहयोग की भी है जिम्मेदारी,
स्वगणना से दीजिए अपनी सही जानकारी।
शरद कहे सुनो भैया -भाभी,
जनगणना से विकसित भारत की तैयारी।।5।।

रचनाकार/कलमकार/शिल्पकार
शरद कुमार शिववेदी
शिक्षक, साहित्यकार व समाज सेवक
शासकीय हाईस्कूल बरेलीपार,
विकास खण्ड जुन्नारदेव,
जिला छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (480551)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *