Uncategorized
Trending

मजदूर दिवस सम्मान 2026 से सम्मानित सुनील कुमार खुराना सहारनपुर

राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच पर आज दिनांक 1.5.2026 को सम्मानित पटल के संस्थापक महोदय कवि राम सहाय के द्वारा मजदूर दिवस के पुनित अवसर पर मजदूर विषय कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारत के अनेक प्रबुद्ध साहित्यकारों ने मजदूर दिवस पर मजदूर विषय लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। सहारनपुर के सुप्रसिद्ध कवि,शिक्षक सुनील कुमार खुराना ने भी राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया है। सुनील कुमार खुराना की कविता मजदूर विषय पर उत्कृष्ट श्रेणी की मानते हुए सुनील कुमार खुराना को मजदूर दिवस सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।
सुनील कुमार खुराना सहारनपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और कवि है जिनकी अनेक कविताएं सैकड़ों किताबों और पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। फरवरी 2025 में सुनील कुमार खुराना का आकाशवाणी नजीबाबाद केन्द्र उत्तर प्रदेश आल इंडिया रेडियो से सीधा प्रसारण हुआ था। सुनील कुमार खुराना की कविताएं देश और समाज में एक चिंतन का विषय बनती जा रही है। सुनील कुमार खुराना ने अनेक विषयों पर कविताएं लिखी है जो देश और समाज के मार्गदर्शन में सिद्ध हुई है। उनकी कविताएं आप गूगल पर सर्च करके लाभान्वित हो सकते हैं। सुनील कुमार खुराना की कविताएं गूगल पर साढ़े ग्यारह लाख लोग पढ़कर अपने आप को लाभान्वित कर चुके हैं।
सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए अनेक सगें- संबंधियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है जिसमें से मास्टर विनोद कुमार, डॉक्टर अनीता, श्री जगपाल सिंह,श्री मेघराज,श्री सुभाष चंद्र, श्री बाबूराम, डॉ कुलदीप सिंह रोहिल्ला, डॉक्टर पी.के.सरोया सतीश कुमार आदि लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *