Uncategorized
Trending

सर्वोपरि

हमारे देश में जबसे उदारीकरण हुआ
देश मे विदेशियों का जो अधिक
आवागमन हुआ
देश मे पाश्चात्य संस्कृति ने जबसे
पैर पसारे हैं
तन तो तनाव से हुआ है बीमार
मनों में भी बीमारी पाले हैं
हर कोई धर्म संस्कारों से धीरे धीरें
हो दूर चला
हर कोई मर्यादाओं को भी है
तोड़ चला
रिश्तों में भी पहले जैसी कहीं
नहीं मिठास रही
हर रिश्ते में प्रतिस्पर्धा बढ़ती
ही रही
एक दूसरे से नाप तौल के रिश्तें
निभाऐं जाते है
बच्चों बड़ो के पैकेज देखकर
रिश्तें बनाऐ जाते हैं
हर कोई दूसरें में कमियां
आज ढूढ़ रहा
हर तरफ दिख रही उत्साह
उमंग में रिक्तता
यूँ जीवन जी रहा इंसान
जैसे वो ही हो जग में सर्वेसर्वा
प्रभु का कोई डर भय नहीं
अन्तस् से क्या खोखला वह नही

शीलू जौहरी भरूच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *