Uncategorized
Trending

SHMV फाउंडेशन ने Amb. Priyanka Neogi को “SHMV WORLD RECORD” से किया सम्मानित

हैदराबाद, तेलंगाना | 20 अगस्त 2026

SHMV Foundation द्वारा शिक्षा, शोध, पुस्तकालय सेवा, सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और बहुआयामी उपलब्धियों को देखते हुए Amb. Priyanka Neogi, पुंडीबारी, कूचबिहार, पश्चिम बंगाल को “SHMV WORLD RECORD” में दर्ज कर विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

Amb. Priyanka Neogi एक पुस्तकालयाध्यक्ष, शिक्षिका, शोधकर्ता एवं व्यवसायी महिला के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। पुस्तकालय एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के साथ-साथ विद्यार्थियों को पुस्तक-पठन, ज्ञानार्जन और अध्ययन के प्रति प्रेरित करने के उनके प्रयास उल्लेखनीय हैं। शोध के क्षेत्र में भी वे निरंतर कार्य करते हुए ज्ञान के विस्तार और सामाजिक उपयोगिता से जुड़े विषयों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

इसके अतिरिक्त समाज में जागरूकता फैलाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे उनके प्रयासों को भी संस्था ने विशेष रूप से सराहा। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रियता, समर्पण और उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उनका नाम SHMV WORLD RECORD में दर्ज किया गया है।

इस अवसर पर SHMV Foundation के संस्थापक डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने कहा कि—

“शिक्षा, शोध, ज्ञान-विस्तार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान देना संस्था का उद्देश्य है। Amb. Priyanka Neogi की बहुआयामी उपलब्धियाँ समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

संस्था की ओर से उन्हें विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके भावी कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

Ref. No.: SHMV/WRD/26001
दिनांक: 20.08.2026

SHMV FOUNDATION

संस्थापक: डॉ. गुंडाल विजय कुमार
हैदराबाद, तेलंगाना

“साहित्य, शिक्षा, संस्कृति एवं समाज सेवा ही हमारा संकल्प”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *