Uncategorized
Trending

23 अगस्त को होगा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कवि सम्मेलन

माँ शारदा साहित्यिक मंच, राजगढ़ ,मध्यप्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को किया जा रहा है। साहित्य, संस्कृति एवं काव्य के इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से साहित्यकार, कवि एवं साहित्यप्रेमी सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से गायत्री माता मंदिर परिसर, कांकरिया रोड, छापीहेड़ा, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) में होगा। आयोजन का उद्देश्य साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करना, साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करना तथा हिंदी साहित्य एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति नई पीढ़ी में रुचि जागृत करना है।

देश के विभिन्न अंचलों से पधार रहे साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को काव्यरस से अभिभूत करेंगे।

आयोजन समिति में मंच के संस्थापक राजू धाकड़ ‘सरल’ , अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन शर्मा ‘मिज़ाज’ , महामंत्री हेमंत दुबे, संयोजक अभिषेक नागर ‘सहज’ , एवं मार्गदर्शक महेश गुप्ता एवं महेंद्र वत्स हैं।
आप सभी साहित्य प्रेमी का हार्दिक स्वागत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *