Uncategorized
Trending

दिनांक २३ अगस्त को पटना में बरनवाल डायरेक्टरी के तत्वाधान में वार्षिकोत्सव

दिनांक २३ अगस्त को पटना में बरनवाल डायरेक्टरी के तत्वाधान में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में एक साहित्य समागम आयोजित की गई जिसमे देश के विभिन्न राज्यों से लोग आमंत्रित थे। मुख्य अतिथि के रूप में चित्तरंजन भारती,डॉ शुभ कुमार बरनवाल, डॉ. आशा पुष्प, देवरतन प्रसाद, अंजलि किशोर कृति,साथ ही पटना के कुछ गणमान्य हस्ताक्षर भी उपस्थित थे। बैंगलोर, पश्चिम बंगाल, वेतिया, गया, मुंबई, मधुबनी, कोलकाता, आसनसोल, देवरिया, नवादा, बोकारो,जमुई,दुर्गापुर एवं उखड़ा से साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था।संचालन वास्तुशास्त्री श्री सचिन बृजनाथ ने किया।
इस साहित्य समागम में मुझे “बरन श्री”और “बरन भास्कर” से सम्मानित किया गया। इसके लिए दीपक बरनवाल, चितरंजन भारती एवम पूरी आयोजक टीम को हृदय तक से आभार। साथ ही जमुई के मनीष कुमार का भी विशेष आभार, उनकी मेहनत भी काफ़ी सराहनीय थी।
अंजलि किशोर कृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *