द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ में डॉ. बुशरा रहमान का मानद सम्मान

हरिद्वार। हरिद्वार में 29–30 अगस्त 2026 को आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ का भव्य समापन हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में साहित्य, संस्कृति, सनातन परंपरा एवं माँ गंगा के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विमर्श हुआ। देश-विदेश से आए साहित्यकारों, विद्वानों एवं कवियों ने अपनी सहभागिता से समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर दिल्ली से डॉ. बुशरा रहमान को तकनीकी एवं सामाजिक कार्यों हेतु मानद सम्मान से सम्मानित किया गया l यह सम्मान समाजिक क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्यों , सृजनात्मक एवं स्मरणीय योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना के रूप में संस्था के कुलपति डॉ. शिवैश्वर पाण्डेय के करकमलों से प्रदान किया गया। व्यक्तिगत कारणों के चलते डॉ. बुशरा रहमान का यह सम्मान उनकी सहभागिनी डॉ. गीतांजलि जैधे ने लिया l
विदित हो कि
केंद्रीय हिंदी निदेशालय
मानव संसाधन विकास मंत्रालय, (उच्चतर शिक्षा विभाग), नई दिल्ली द्वारा चयनित
राष्ट्रीय शोध परिकल्पना की पत्रिका वाद संवाद ISSN No. 2348-8662 के अंक 50
अप्रैल–जून 2026
के त्रिमासिक संस्करण में डॉ. बुशरा रहमान का ‘आर्टिफिशल इंटेलीजेंस एंड डिजिटल ट्रांसफार्मेशन इन सोशल वर्क’ पर शोधपत्र भी प्रकशित हुआ हैं।
डॉ. बुशरा रहमान की समाजिक कार्यों के प्रति निष्ठा, शोधपरक दृष्टि एवं रचनात्मक योगदान ने उन्हें समाज में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
इस अवसर पर केशव कल्चर फाउंडेशन, दिल्ली की संस्थापिका डॉ. दीप्ति शुक्ला, महानिदेशक डॉ. प्रतिभा शर्मा, वाद संवाद
(साहित्य, समाज और संस्कृति की पत्रिका) के प्रधान संपादक डॉ. राम रतन प्रसाद
ने डॉ. बुशरा रहमान को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।













