Uncategorized
Trending

इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत तृतीय दिवस भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की। मुख्य अतिथि डा. रिपु दमन सिंह पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी और विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र कुमार प्रधानाचार्य श्री अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कॉलेज सैफई, शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, शाखा सचिव नंद कुमार यादव,कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता, सप्ताह प्रभारी दाऊ दयाल वर्मा और प्रतियोगिता प्रभारी मुन्ना लाल वर्मा की मंच पर गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल में पंकज कुमार यादव शिक्षक, शिव अवतार पाल शिक्षक, उमेश चंद्र तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य थियोसोफिकल इंटर कॉलेज इटावा ने निर्विवाद निर्णय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर मुख्य अतिथि डा . रिपु दमन सिंह, विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र कुमार सहित मंचासीन दायित्वधारियो ने माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी उपस्थित लोगों ने वन्देमातरम का गायन किया। संजय मिश्रा व कुलदीप कश्यप ने अतिथियों सहित सभी लोगों के मस्तक पर रोली चावल लगाकर और मुख्य अतिथि को बी .के .सिंह ने व विशिष्ट अतिथि को शिव हरी दीक्षित ने तथा परिषद् के सदस्यों ने तीनों निर्णायकों को पट्टिका पहना कर स्वागत किया । मुख्य अतिथि डा . रिपु दमन सिंह को हरिशंकर त्रिपाठी, ओम नारायण शुक्ला ,बी .पी. श्रीवास्तव, दाऊ दयाल वर्मा ने मिलकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। निर्णायकों को ओमप्रकाश तिवारी, नरेंद्र बहादुर सिंह, रोमेश जैन आशाराम मिश्रा, राजीव लोचन दीक्षित ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी ने मंचासीन अतिथियों का परिचय देते हुए सभी का स्वागत किया। परिषद् के वरिष्ठ सदस्य बी. के. सिंह ने भारत विकास परिषद् के स्थापना और उद्देश्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मुख्य अतिथि डा . रिपु दमन सिंह जी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में अच्छे संस्कार डाले जा सकते हैं जिससे वह देश के उत्थान के लिए योगदान दे सके। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में अपने भाव प्रकट करने का अवसर प्राप्त होता है। पूर्व
क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ जी ने निर्णायकों की भूमिका की प्रशंसा की और प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए – कनिष्ठ वर्ग की ” पर्यावरण का जीवन पर प्रभाव “ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में शिवांश श्रीवास्तव सेंट मैरी स्कूल ने प्रथम स्थान, इशिता अग्रवाल सन साइन स्कूल ने द्वितीय स्थान,अंशिका गोयल पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग की जेनरेशन – जैड (GEN-Z) वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में युवराज सिंह सेन्ट मेरी स्कूल ने प्रथम स्थान, शुभी भदौरिया पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान और जानवी पांडे सेंट मैरी इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। विपक्ष में मत रखने वाली विधिका सेन्ट मेरी हायर सेकेण्डरी स्कूल ने प्रथम स्थान, भूमि चौरसिया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय और उत्तम तिवारी पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजेताओं को 04 अक्टूबर को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे।
इस अवसर पर शाखा के सदस्य, शिक्षक, छात्र छात्राएं और अभिभावक गण उपस्थित रहे। आभार शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी द्वारा और कार्यक्रम का संचालन कुलदीप कुमार कश्यप द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी उपस्थित लोगों के स्वल्पाहार की सुन्दर व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *