
विधा- कविता
नकल नहीं, परिश्रम से ही, सच्ची जीत मिलती है,
ईमानदारी की राहों में, सफलता खिलती है।
असफलता से सीख लेकर, आगे कदम बढ़ाएँ,
गलतियों को दूर करके, नई राह अपनाएँ।
अंक नहीं सब कुछ जीवन में, गुण भी बहुत महान,
मेहनत, संस्कार और साहस, बनाते हैं इंसान।
परीक्षा एक अवसर है, खुद को पहचानने का,
अपने सपनों को मेहनत से, सच करके दिखाने का।
आत्मविश्वास को साथ रखो, मन में हो विश्वास,
मेहनत करने वालों के, पूरे होते हैं प्रयास।
रचनाकार: नंदकिशोर गौतम( माध्यमिक शिक्षक)
शास उच्च माध्य विद्या बकोड़ी, विकास खंड कुरई, जिला सिवनी म प्र













