Uncategorized
Trending

मेरा मध्यप्रदेश – मेरी शान

विषय- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

विंध्याचल की गोद में बसा, सुंदर अपना प्रदेश,
प्रकृति की अनुपम छटा लिए, है भारत का विशेष।
नर्मदा की पावन धारा, करती अमृतपान,
मंदिर, पर्वत, वन-संपदा से, बढ़ता इसका मान।
सांची की विरासत बोलती, उज्जैन का सम्मान,
खजुराहो की कला सुनाती, गौरवमय इतिहास महान।
भीमबेटका की गुफाएँ कहतीं, संस्कृति की पहचान,
कान्हा और पेंच के जंगल, वन्यजीवों की शान।
मालवा की माटी महके, बुंदेलखंड की आन,
बघेलखंड और निमाड़ की धरती, रखती अलग पहचान।
मेहनत करने वाले हाथों से, खिलता हर एक गाँव,
शिक्षा, संस्कृति और विकास से, रोशन हो हर ठाँव।
जनजातीय संस्कृति की खुशबू, यहाँ निराली छाई,
भाईचारे और प्रेम की गंगा, हर दिल में लहराई।
एक नवंबर का दिन आया, खुशियों की सौगात,
मध्यप्रदेश की स्थापना का, गौरवमय इतिहास।
आओ मिलकर शपथ ये लें, प्रदेश बढ़ाएँ आगे,
ज्ञान, विज्ञान और सद्भावना के, दीप जलाएँ भाग्य जगाएँ।
भारत माँ के भाल पर चमके, अपना मध्यप्रदेश,
इसकी माटी को नमन हमारा, यह है अपना विशेष।
जय मध्यप्रदेश! जय हिंद!

रचनाकार-श्री नंदकिशोर गौतम
पद- शिक्षक
संस्था-शासकीय माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी
विकासखंड- कुरई, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *