
बस ! वो मिल जाए
जिस का अंतर्मन हो गंगाजल जल की धार
वो धार भी
हिमालय शिखर त्याग कर बहती जाए
भव सागर में खो जाए…. बस ! वो मिल जाए।
जग नश्वर … जब समझ में आए
दिन-रात जिंदगी के यूं ही बीते जाएं
बस एक आधा को
ये माया…. उस नियंता की … समझ न आए
आत्मा करे तलाश…. बस ! वो मिल जाए।
ये आत्मा उसी का अंश
अपने कर्मों में उलझ-उलझ कर रह जाए
सभी तो
स्वार्थ के अभिभूत हुए… कहां समझ में आए
फिर अंत समय करे तलाश…. बस ! वो मिल जाए।
धन-संपदा- महल चौबारे यहीं धरे रह जाएं
कुछ भी साथ न जाए
न जाने ये जीव
जगत को
क्यूं भरमाए
नश्वर काया को छोड़
ये आत्मा एक पल में फुर्र हो जाए
ऐसी दुरात्मा को… वो अनश्वर कहां मिल पाए
न जाने वो किस तलाश में…. ये मिल जाए.. वो मिल जाए।
सृष्टि बसी ये है उसकी…तेरा कुछ नहीं यहां
असत्य बल पर क्यूं… हे मूर्ख ! तू क्यूं इठलाए
सत्य का अन्वेषण कर
तब ये नश्वर जगत… शायद समझ आए
जब आए समझ में
आत्मा करे पुकार….. बस ! वो मिल जाए।
- महेश शर्मा, करनाल













