
प्रकाश चाचा मेरे
अभिमान, जाने कहाँ
चले गए,दिवस श्री
पूजन पर्व प्रकाश
अनुष्ठान॥
भारतवासी था,मना
रहा था पर्व,दी
प्रकाश,श्री-पूजन
वन्दन विश्वास॥
रूठ गए अपनी ही
काया-आभा-अस्तित्व,
प्रकाश की चकाचौंध में,
मेरे हृदय, हस्ती, साँसो
धड़कन की मस्ती,
परम पूज्य श्री प्रकाश॥
वर्ष उन्नीस सौ पैंतीस,
जून तीस,अवनि पर
आना, परम ओज-तेज
श्री प्रकाश!!
धैर्य-धीर, सौम्य-विनम्र,
शील-गुण-ज्ञान-मर्म-धर्म,
मानवता-अभिमान प्रकाश!!
सुरति-नारायण की
इच्छा-अभिलाषा,
गौरव-तेज सुपुत्र,
माँ भारती के गौरव
तेज, है प्रकाश॥
प्रश्न-फूटीत सूर्य से
आभा-ऊर्जा,
चन्द्र-चाँद से श्रेष्ठ,
मनुज-मानवता
सेवक प्रकाश॥
असहाय-वंचित अभिभावक,
राष्ट्र सेवक,देवभूमि
देवरिया, सिरजम-मणि
कुल गौरव साकार॥
काया-मन निर्विवाद,
निर्विरोध, निर्विकार,
सीमाओं के प्रहरी,
भारतीय सेना के पुरुष,
पराक्रम-पुरुषार्थ प्रकाश॥
पूर्वांचल स्वाभिमान
स्वर,आवाज-अंदाज़
अरमान, अवनि आकाश॥
भारत के कण-कण से
गूँज रही आवाज,
ओज-तेज के परम
प्रकाश, परम प्रकाश॥
काया छोड़ चले, आत्म
चेतना की मोक्ष-यात्रा,
परिनिर्वाण प्रकाश॥
परमात्मा की छाया,
अब आप स्वर्ग-सर्ग
सत्यार्थ,आप जीवन के
सद्कर्मों का वर्तमान
प्रकाश-शशांक॥
प्रार्थना मैं नहीं करता,
ईश्वर से अपने चरणों में
दें स्थान,जीवन-पथ
सद्कर्मपरमार्थ, आपको
ईश्वर का है वरदान॥
हे चाचा प्रकाश
पितृ-सत्ता की भाषा
भाव,श्रद्धा-आस्था है
हमारी,पितृ-शिरोमणि
सुरति सत्य प्रकाश॥
परमात्म जीवेत् जाग्रत्
शशांक-अभिमान॥
पूर्वांचल कि देव भूमि देवरिया के गौरव पंडित सुरति नारायण के सुपुत्र भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल, देवरिया के पूर्व सांसद एवं देवरिया के वर्तमान यशस्वी तेजस्वी सांसद शशांक मणि त्रिपाठी जी के पिता श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी जी नें प्रकाश पर्व एवं श्री पूजन एवं भगवान महाबीर के निर्वाण दिवस के पावन दिन एवं 92 वर्ष कि आयु मे काया त्याग क़र निर्वाण प्राप्त किया!ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति
नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!












